जमशेदपुर पुलिस खुद हेलमेट नहीं पहनेंगी और दूसरों से कटेगी फाइन, समाजसेवी करनदीप सिंह ने कहा – वायरल वायरल वीडियो में कार्रवाई हो, जनता में रोष

जमशेदपुर पुलिस खुद हेलमेट नहीं पहनेंगी और दूसरों से कटेगी फाइन, समाजसेवी करनदीप सिंह ने कहा – वायरल वायरल वीडियो में कार्रवाई हो, जनता में रोष

जमशेदपुर. जमशेदपुर पुलिस कर्मियों द्वारा बीते रविवार को बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कड़ी निंदा करते हुए समाजसेवी करनदीप सिंह ने ट्वीट कर वायरल वीडियो की उचित कार्रवाई की मांग की थी और उन्होंने बताया की जमशेदपुर पुलिस वाहन चलाते समय खुद हेलमेट नहीं पहनती है और आम जनता से फाइन कटती हैं और परेशान करती है उनके ट्वीट पर जमशेदपुर पुलिस ने संज्ञान लिया है

वही करनदीप सिंह ने यह भी बताया की जिन यातायात नियमों को पुलिस जनता पर लागू कर रही है, उनका पालन वे स्वयं नहीं कर रही हैं। वे खुद ट्रैफिक डीएसपी को एक ज्ञापन सौंपेंगे और ज्ञापन में बताएंगे की टेल्को क्षेत्र के जेम्को डीवीसी मोड में यातायात पुलिस छुप-छुप कर ट्रैफिक जांच करती है और वहा कैमरे भी नहीं लगे हैं साथ ही रोड पर बड़े-बड़े वाहन खड़े रहते हैं व यातायात पुलिस को नहीं दिखते है जिससे आए दिन वहां रोड एक्सीडेंट का खतरा बना हुआ रहता है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई