राँची। झारखण्ड दक्षिण-पश्चिम मानसून के आज 24 मई 2025 को केरल में दस्तक देने की मौसम विभाग ने आधिकारिक घोषणा कर दी है।

राँची। झारखण्ड दक्षिण-पश्चिम मानसून के आज 24 मई 2025 को केरल में दस्तक देने की मौसम विभाग ने आधिकारिक घोषणा कर दी है।

सामान्यतः 01 जून को केरल तट पर दस्तक देने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार सामान्य तिथि से 08 दिन पहले ही केरल पहुंच चुका है। राँची मौसम केंद्र राँची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि सभी स्थितियां अनुकूल रहने पर केरल में दस्तक देने के बाद 10-12 दिनों में मानसून झारखण्ड में दस्तक देता है, ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए कि 03 से 05 जून के बीच मानसून झारखण्ड में दस्तक दे सकता है। यहां यह बताना भी बेहद जरूरी है कि झारखण्ड में मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि 10-12 जून है। इस बार झारखण्ड में सामान्य या उससे अधिक मानसूनी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई