आज दिनांक 09 मई 2025 को गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित स्पेशल समर कैंप के पांचवें दिन रॉबिन हुड आर्मी के स्वयंसेवी द्वारा बच्चों को CPR एवं प्राथमिक उपचार देना सीखाया गया।
जिसके बाद 10 सदस्यों वाली 10 दलों का निर्माण किया गया जिन्हें गीता थिएटर द्वारा दिए समाजिक विषय पर 30 मीनट में नुक्कड़ नाटक तैयार करने था।
जिसके बाद सभी दल अपने -अपने सदस्यों के साथ नुक्कड़ नाटकों तैयार करने में लग गए 30 मिनट के बाद तैयार दलों के साथ गीता थिएटर,रॉबिन हुड आर्मी,विद्यालय प्रबंधक के साथ चौराहे पहुंच नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया।
दलों के नाम और नुक्कड़ नाटक का विषय निम्नलिखित है:-
दल का नाम नुक्कड़ नाटक विषय
1 स्वर्णरेखा – नशा मुक्ति
2 यमुना – स्वच्छता अभियान
3 गंगा – बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ
4 दामोदर – सर्व शिक्षा
5 गोदावरी – गुड टच बैड टच
6 सरस्वती – पर्यावरण संरक्षण
7 खरकई – बाल विवाह
8 गंडक – नागरिक सुरक्षा
9 महानंदा – जल संरक्षण
10 कोसी – बाल शोषण
सभी दलों ने एक से बढ़कर एक जबर्दस्त नुक्कड़ नाटक का मंचन किया और हमें नई – नई बातों को जानने का मौका मिला बच्चों के रचनात्मक शैली को देखकर गीता थिएटर के सदस्य हैरान थे कि इस तरह से भी नाटकों का मंचन किया जा सकता है।
अंत में फल और दिलखुश बिस्कुट का वितरण बच्चों के बीच किया गया जिसके बाद सभी बच्चे विद्यालय के समर कैंप हॉल रूम पांचों दिनों के गतिविधि पर बातें हुई और बच्चों ने संस्था के लोगों को हाथों से बना आभार कार्ड प्रदान किया ।
मौके पर गीता थिएटर के पूरे सदस्य, रॉबिन हुड आर्मी और विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्या एवं अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहें।
अंत में समर कैंप का समापन करते हुए एक सामूहिक तस्वीर लिया गया।






