जमशेदपुर में 5 को निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, जद(यू) कार्यकर्ता होंगे शामिल

जमशेदपुर में 5 को निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, जद(यू) कार्यकर्ता होंगे शामिल

*सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का किया आह्वान*

*जमशेदपुर।* भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर देश के सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में अब एनडीए गठबंधन भी शामिल हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार, 5 नवंबर को जमशेदपुर में आयोजित पदयात्रा में जनता दल (यू) के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक एवं जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से इस पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा जमशेदपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आम बगान से निकलेगी।

सरयू राय ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उन्हें सूचित किया है कि भाजपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से अब एनडीए भी जुड़ गया है और यह गठबंधन का साझा कार्यक्रम बन गया है। इसी सिलसिले में वे गत 2 नवंबर को रांची में आयोजित पदयात्रा में शामिल हुए थे। रांची में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निमंत्रण पर एनडीए के जद(यू) घटक के विधायक के रूप में भाग लिया था।

उन्होंने कहा कि एनडीए की एकजुटता के तहत जमशेदपुर में भी जद(यू) के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे गुरुवार को आम बगान से निकलने वाली पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले महान क्रांतिकारी ने किसानों, आदिवासियों और वंचित समुदायों को संगठित कर स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई दिशा; अदन की जेल में प्राण त्यागकर देश की आजादी के लिए प्रस्तुत किया सर्वोच्च बलिदान