Ranchi : कई ट्रेनें रद्द, जानिए कौन सी ट्रेनें होंगी प्रभावित

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जीएसटी घोटाला केस में आज झारखंड और कोलकाता में नौ स्थानों पर छापा मारा है।ईडी के सूत्रों के अनुसार, रांची में तीन जमशेदपुर में एक और कोलकाता में पांच स्थानों पर दबिश दी है। ईडी ने शिवकुमार देवरा, सुमित गुप्ता और अमित गुप्ता को छापेमारी के दायरे शामिल किया है। इन व्यापारियों ने 14,325 करोड़ रुपये का फर्जी बिल बनाया और 800 करोड़ का जीएसटी का घोटाला किया। बताया जा रहा है कि जीएसटी घोटाले का मास्टर माइंड झारखंड और पश्चिम बंगाल का है। घोटाले में शामिल व्यापारियों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाया। इसके बाद आईटीसी का अनुचित लाभ लिया और अपने-अपने फर्जी प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया। झारखंड ईडी की ओर से जीएसटी घोटाले को पीएमएलए के दायरे में लाकर छापा मारने की यह पहली घटना है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।