CM हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना के साथ जगरनाथ महतो के बेटे की शादी में पहुंचे, दिया आशीर्वाद

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन आज बोकारो पहुंचे। वहां वे पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो एवं पूर्व मंत्री बेबी देवी के सुपुत्र अखिलेश महतो उर्फ राजू के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए। वे बोकारो जिला के ग्राम अलारगो स्थित उनके आवास पहुंचे। वहां उन्होंने नव दंपति को सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए अशेष शुभकामनाएं तथा आशीर्वाद दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने पूर्व मंत्री बेबी देवी तथा उनके परिजनों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सांसद बिद्युत बरण महतो ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सचिव अर्चना वर्मा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत पटमदा-बोड़ाम मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना को केंद्रीय सहायता में शामिल करने की मांग की है।