जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल आज पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क, साफ–सफाई

जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल आज पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क, साफ–सफाई, नाली सफाई, कचड़ा उठाव, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, फोगिंग सहित अन्य जन समस्याओं को लेकर जुगसलाई नगरपालिका के कार्यपालक पदाधिकारी से मिला.

जद (यू) नेताओं ने कार्यपालक पदाधिकारी को क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं से संबधित एक ज्ञापन सौंपकर समाधान की दिशा में त्वरित पहल करने की मांग की.

कार्यपालक पधाधिकारी ने अविलंब ही अपने कार्यालय कक्ष में नगरपालिका के कनीय अभियंता को बुलाया और जुगसलाई रथ गली की सड़क से समन्धित समस्या सभी अन्य सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया.

उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जुगसलाई क्षेत्र में निरंतर साफ–सफाई का भी कार्य जनभावना के अनुरूप किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में सत्येंद्र सिंह, आदर्श कुमार, सुरेश प्रसाद, शैलेश सिंह, संजय सिंह, रविन्द्र कुमार, एल वी सिंह, बीरेंद्र यादव, मनोज सिंह, शिवम कुमार, संजय सिंह इत्यादि शामिल थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले महान क्रांतिकारी ने किसानों, आदिवासियों और वंचित समुदायों को संगठित कर स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई दिशा; अदन की जेल में प्राण त्यागकर देश की आजादी के लिए प्रस्तुत किया सर्वोच्च बलिदान