Ranchi : रांची पुलिस ने राजधानी के अलग-अलग इलाके में चेन छिनतई करने वाले अपराधियों का पोस्टर जारी किया है. पुलिस ने शहर के सभी चौक-चौराहों में पोस्टर लगाये हैं.

Ranchi : रांची पुलिस ने राजधानी के अलग-अलग इलाके में चेन छिनतई करने वाले अपराधियों का पोस्टर जारी किया है. पुलिस ने शहर के सभी चौक-चौराहों में पोस्टर लगाये हैं. पोस्टर में अपराधियों का धुंधला चेहरा और बाइक का नंबर दिया गया है, जो कि सीसीटीवी कैमरे की सहायता से निकाले गये हैं.

पोस्टर में लिखा गया है कि ये चेन स्नेचर हैं. इन अपराधियों के संबंध में सूचना देने वालों का नाम और पता गुप्त रखा जायेगा. इनके बारे में कोई भी सूचना देने के लिए आप पोस्टर में दिये गये पुलिस अधिकारियों के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. जारी पोस्टर में लालपुर थाना प्रभारी, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों के नंबर दिये गये हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई