जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पोटका विधानसभा में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का हुआ आयोजन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, मीरा मुंडा समेत कई नेताओं ने लिया भाग, संगठन मजबूती का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प।
जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पोटका विधानसभा में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का विस स्तरीय सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओ से पार्टी की नीतियाँ एवं उपलब्धियों और झारखंड की वर्तमान झामुमो-कांग्रेस सरकार के विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। सुंदरनगर स्थित कल्याण मंडप में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मंत्री मनोज राम, कार्यालय मंत्री सुबोध झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा समेत विधानसभा अंतर्गत निवास करने वाले सभी सक्रिय सदस्यों एवं नेताओं ने प्रमुखता से भाग लिया। इस दौरान स्वागत संबोधन करते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पार्टी की नीतियों एवं विचारों से जोड़कर भाजपा के सदस्य बनाने पर सभी सक्रिय सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की शक्ति आप जैसे समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की यह शक्ति न तो किसी परिवार के नाम पर हुई और न ही जाति-धर्म के सहारे हुई है। यह शक्ति पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम, निष्ठा और विचारधारा के बल पर संभव हुआ है। उन्होंने सभी सक्रिय सदस्यों से संगठन हित में पूरी तन्मयता से कार्य करने का आह्वान किया। वहीं, सम्मेलन में उपस्थित कार्यकताओं ने एकस्वर में संगठन मजबूती का संकल्प लिया। इससे पहले, उपस्थित नेताओं द्वारा पार्टी के पितृपुरुषों के छविचित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया गया।
सक्रिय सदस्यता सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने जो परिवर्तन देखा है, वह अभूतपूर्व और ऐतिहासिक है। 2014 में जब देश दिशाहीनता, भ्रष्टाचार और अविश्वास के भंवर में था, तब नरेन्द्र मोदी ने विकास, विश्वास और राष्ट्रवाद की एक नई धारा बहाई। हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे बड़ी और सबसे विश्वसनीय राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। भाजपा ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को पीछे छोड़कर सेवा, सुशासन और विकास को प्राथमिकता दी है। कहा कि यह परिवर्तन किसी एक नेता या संगठन का नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता के तप, संघर्ष और त्याग की गाथा है। डॉ गोस्वामी ने कहा कि जहाँ बाकी दल केवल चुनावी मौकों पर सक्रिय होते हैं, वहाँ भाजपा का कार्यकर्ता 365 दिन जनसेवा में लगा रहता है। यही हमारी पहचान है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। डॉ गोस्वामी ने सभी कार्यकर्ताओं से झामुमो-कांग्रेस सरकार की विफलताओं, व्याप्त भ्रष्टाचार और युवाओं से वादाखिलाफी जैसे मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
वहीं, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि 2014, 2019 और अब 2024 लगातार तीन बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति की दिशा बदल दी। आर्थिक मोर्चे पर भारत पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 12 करोड़ से अधिक शौचालय, 4 करोड़ से अधिक आवास, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, और आयुष्मान भारत से मुफ्त इलाज मिला। इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में देश में रिकॉर्ड रेललाइन, हाइवे, एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे बनाए गए। मोबाइल और इंटरनेट क्रांति से डिजिटल इंडिया आज विश्व मंच पर चमक रहा है। कश्मीर से धारा 370 हटाना, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक, सीएए और वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 जैसे ऐतिहासिक निर्णय मोदी सरकार की निर्णायक नेतृत्व शैली का परिणाम है।
इस दौरान सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने कहा कि आज भाजपा 20 से अधिक राज्यों में सरकार चला रही है, 18 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है, और 38 से अधिक दल एनडीए के साथ जुड़कर “सबका साथ, सबका विकास” की संकल्पना को मजबूत कर रहे हैं।
पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज समाज का हर वर्ग- गरीब, किसान, युवा, महिला, दलित, पिछड़ा खुद को विकास की धारा में भागीदार महसूस करता है। देश की राजनीति को परिवारवाद से निकालकर विकासवाद की ओर मोड़ा गया। भाजपा सरकार में योजनाएँ फाइलों में नहीं बल्कि धरातल पर लागू होकर दिखती हैं।
पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति की परिभाषा बदल दी है। पहले जो राजनीति वंशवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार पर आधारित थी, उसे उन्होंने विकास, पारदर्शिता और सबका साथ-सबका विकास की भावना में परिवर्तित किया है।
इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार ने किया।
सम्मेलन में हरेंद्र सिंह, दुखनी माई सरदार, संजीव कुमार, अमित मिश्रा, अश्विनी तिवारी, सुदीप दे, रविन्द्र सिंह सरदार, चंद्रशेखर गुप्ता, गणेश सरदार, मनोज सरदार, प्रदीप मुखर्जी, बेबी भूमिज, मुकेश सिंह, शैलेश पाठक, राजेंद्र कुंवर, तारा सिंगारी, गीता सिंगारी, पार्वती सरदार, अनमोल वर्मा, संजय सिंह, संतान ओझा, सुभाष सिंह, होपना महाली, अनिल शर्मा, रघुनंदन शर्मा, पवित्रा पाण्डेय, संजू देवी, करण ओझा, प्रबुद्ध मुखर्जी, एस के चटर्जी, विमलेश उपाध्याय, राम जी शर्मा, रॉबिन मुर्मू एवं ईश्वर सोरेन समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।