अनिल टाइगर की हत्या की प्लानिंग बनी कोलकाता में, 10 एकड़ जमीन बना काल

अनिल टाइगर की हत्या की प्लानिंग बनी कोलकाता में, 10 एकड़ जमीन बना काल

रांची : अनिल टाइगर हत्याकांड की गुत्थी रांची पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में रांची पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता देवब्रत नाथ शाहदेव और अभिषेक सिन्हा उर्फ सूरज सिन्हा समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनिल टाइगर की हत्या की योजना कोलकाता में बनी थी। मुख्य साजिशकर्ता देवब्रत नाथ शाहदेव ने अनिल के हत्या की सुपारी सूरज सिन्हा को दी थी। फिर सूरज ने कोलकाता में पूरी योजना अमन सिंह और रोहित वर्मा के साथ मिलकर तैयार की। इसके एवज में दोनों शूटर को दो लाख रुपये भी ऑनलाईन ट्रांसफर किया था।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई