बजरंग सेवा समिति मानगो डिमना द्वारा आज दशमी के दिन हजारों श्रद्धालुओं में बांटा गया महाप्रसाद

जमशेदपुर में रामनवमी को लेकर वैसे तो हर अखाड़े कमेटी ने विभिन्न तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें तलवारबाजी आकर्षक झांकी पुष्प सज्जा विद्युत सज्जा डीजे तथा इन सबों के साथ-साथ महाप्रसाद तथा भंडारे का भी आयोजन किया गया है । हर कमेटी ने अपने स्वेच्छा से जितना हो सके उतना आयोजन किया है। जिसमें बजरंग सेवा समिति मानगो डिमना द्वारा भी दशमी को भव्य रूप से मनाने के लिए और लोगों के बीच सेवा एवं सत्कार की भावना लेकर महाप्रसाद का भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें खिचड़ी सब्जी खीर तरह-तरह के शरबत गुड़ चना पानी के साथ-साथ विसर्जन जुलूस में जाने वाले भक्तों के लिए मेडिकल व्यवस्था भी की गई थी। जिसमे विसर्जन जुलूस में जाने वाले श्रद्धालओ के साथ किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी में फर्स्ट एड दिया जा सके। मानगो बजरंग सेवा समिति हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कम से कम 5000 लोगों के बीच महाप्रसाद का भंडारा का सफल आयोजन किया। इस सफल आयोजन को करने के लिए कई दिनों से बजरंग सेवा समिति के सारे कमेटी मेंबर दिन-रात लगे हुए थे । बजरंग सेवा समिति हर वर्ष अपने महाभंडारे की क्षमता को बढ़ते जा रहा है जो कि काबिले तारीफ है। इसमें बजरंग सेवा समिति की हर कमेटी मेंबर का योगदान पूर्ण रूप से दिख रहा है। बजरंग सेवा समिति मानगो डिमना मानव कल्याण के साथ-साथ सेवा एवं सत्कार के लिए प्रगति पथ पर निरंतर अग्रसर है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई