जमशेदपुर : रामनवमी के पावन अवसर पर टेल्को आंध्रा समिति की ओर से गणेश मंदिर में रामनवमी का विशेष पूजा-अर्चना की। इस शुभ अवसर पर सीताराम कल्याणम धूमधाम से मनाया गया जो दक्षिण भारतीय रीति रिवाज के अनुसार पोरुहित के द्वारा मंत्र उच्चारण कर पूरे विधि विधान साथ किया गया, और विशेष प्रसाद और भोग भी चढ़ाया गया इस कल्याणम उत्सव में करीब 82 जोड़े पति पत्निया उपस्थित थे और भगवान श्रीराम सीता के चरणों में श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया, इस मौके पर महासचिव के राम मोहन राव ने कहा दक्षिण भारत में ये उत्सव श्रीराम और सीता के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यहां ऐसी मान्यता है कि चैत्र माह की नवमी को भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। उन्होंने भगवान राम से राज्य तथा जनता की खुशहाली, समृद्धि और विकास की कामना की। इस कल्याणम को सफल मानाने में राजशेखर राव,सी यस आर मूर्ति, के राम मोहन राव, नारायण राव, भास्कर राव, राजा शेखर राव,के डी राव,यम वीं वर्मा, श्याम सुंदर राव, प्रसाद राव,डी रामु,रवि राव,लता, संगीता, पदमा, अरुण, सुनीता,कुसुम, का योगदान रहा ह।
