सरहुल महापर्व पर झारखंड में 2 दिनों का राजकीय अवकाश घोषित

सरहुल महापर्व पर झारखंड में 2 दिनों का राजकीय अवकाश घोषित

रांची । सीएम हेमंत सोरेन ने सरहुल पर्व पर झारखंड में दो दिवसीय राजकीय अवकाश घोषित किया है. सीएम ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. हेमंत सोरेन ने लिखा कि पिछले कई वर्षों से सरहुल के अवसर पर दो दिन के राजकीय अवकाश की मांग उठ रही थी. आदिवासी समाज के इस महा पावन पर्व के महत्व को देखते हुए इस वर्ष से दो दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया जाता है. सीएम ने कहा कि झारखंड की संस्कृति एवं परंपराओं की गौरवशाली धरोहर को हम सहेजते आये हैं और सदैव सहेजेंगे. जय सरना, जय झारखंड. इस घोषणा के बाद आदिवासी समाज में खुशी की लहर दौड़ गयी है‌।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित