झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है।

झारखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। दो अप्रैल के बाद से राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश व ओले गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 2 अप्रैल से मौसम करवट लेगा। लगातार 3 दिनों तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ गरज के साथ वर्षा और वज्रपात की संभावना है। दो अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, राॅंची, खूॅंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित