*राँची।* उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की शिकायतें सुनीं और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान दाखिल-खारिज की फाइलें लंबित रखने पर रातू अंचलाधिकारी (सीओ) को कड़ी फटकार लगाई। वहीं नगड़ी में जमीन पर अवैध कब्जा रोकने के लिए सीओ को सख्त निर्देश दिए।






