Jamshedpur Breaking : गोविंदपुर में फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी गोली, पुलिस ने शुरू की जांच

Jamshedpur Breaking : गोविंदपुर में फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी गोली, पुलिस ने शुरू की जांच

सोमवार रात जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रकाशनगर में अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. इस हमले में शंभू लोहार नामक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे गोली लगी. घटना के बाद घायल को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगे इलाज के लिए टीएमएच रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है.पुलिस कार्रवाईघटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सिटी मौके पर पहुंचे और घायल से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की. इसके अलावा, पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया है. गोविंदपुर थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि गोलीबारी की सूचना प्राप्त हुई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.पुलिस प्रशासन इस मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है. क्षेत्र में अपराधी तत्वों की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित