बिजली चोरी के आरोप में आठ पर केस व जुर्माना
चान्हो : विद्युत विभाग की ओर बिजली चोरी रोकने को लेकर मंगलवार को प्रखंड के बलसोकरा और पंडरी गांव में अभियान चलाया गया। इस दौरान बलसोकरा के सैफुल्लाह अंसारी, नसीम अंसारी, अजय कुमार व इश्तियाक अहमद तथा पंडरी के सोफवान अंसारी, आफताब आलम, होजैफा अंसारी व तनवीर आलम को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। उनके विरुद्ध बिजली की चोरी के आरोप में चान्हो थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। साथ ही 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।






