झारखंड में मैट्रिक परीक्षा का पेपर लीक हेमंत सरकार की अकर्मण्यता का प्रतिफल : दिनेश कुमार

झारखंड में मैट्रिक परीक्षा का पेपर लीक हेमंत सरकार की अकर्मण्यता का प्रतिफल : दिनेश कुमार

झारखंड में मैट्रिक परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होना शिक्षा प्रणाली की विफलता का एक और उदाहरण बन गया है। इस गंभीर मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

दिनेश कुमार ने कहा, “हेमंत सरकार में हर चीज भगवान भरोसे चल रही है। पहले जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक हुए, अब मैट्रिक परीक्षा भी इसकी भेंट चढ़ गई। यह सरकार न तो युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है और न ही शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के प्रति इच्छुक। पेपर लीक के पीछे बड़े माफियाओं का खेल है, जिन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त है।”

दिनेश कुमार ने सरकार से दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर सरकार जल्द कदम नहीं उठाती, तो यह पूरे राज्य की शिक्षा व्यवस्था के लिए घातक साबित होगा। हेमंत सरकार को अब जवाब देना होगा कि छात्रों के सपनों से खिलवाड़ कब तक चलेगा?

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राँची। राजधानी राँची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया।