देवघर में पुलिस पर हावी है अपराधी : निशिकांत दुबे – फल विक्रेता महिला के परिजनों से मिले सांसद

देवघर में पुलिस पर हावी है अपराधी : निशिकांत दुबे

– फल विक्रेता महिला के परिजनों से मिले सांसद

देवघर। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सोमवार को खरवारी महेशमारा गांव में जानकी देवी के परिजनों से मिले और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। तीन दिन पहले फल बिक्रेता जानकी देवी की नंदन पहाड़ रेल पुल के पास अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गला रेत कर हत्या कर दी। इस मामले में परिजनों ने अज्ञात पर नगर थाने में केस दर्ज कराया है, लेकिन अबतक पुलिस अपराधी की पहचान नहीं कर पाई है। मृतका के परिजनों को निशिकांत दुबे ने हर संभव मदद का भरोसा दिया और जानकी देवी की बेटी भवानी की 3 मार्च को होने वाली शादी में आर्थिक सहायता भी दी। निशिकांत दुबे ने कहा कि देवघर में अपराधी पुलिस पर हावी हैं। राज्य सरकार के लिए यह सोचनीय विषय है कि किस तरह के पुलिस अधिकारियों की थाना से लेकर जिला में पोस्टिंग हो रही है। वैसे मुख्यमंत्री ने अच्छा काम किया है कि एसपी के पद पर देवघर में डीआईजी को तैनात किया है। लेकिन डीआईजी से भी देवघर में क्राइम कंट्रोल नहीं हो रहा है। इसलिए यहां आईजी स्तर के अधिकारी की तैनाती हो और डीसी के पद पर कमिश्नर की तैनाती हो। यहां आने से पहले डीजीपी से बात हुई है। महिला के हत्यारों को पकड़ने के लिए कहा है। साथ ही नगर निगम यहां मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राँची। राजधानी राँची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया।