छोटा गम्हरिया में विशेष ग्रामसभा कर हुई पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा

छोटा गम्हरिया में विशेष ग्रामसभा कर हुई पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा
गम्हरिया. प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सचिवालय छोटा गम्हरिया में मुखिया निरोला सरदार की अध्यक्षता में जीपीडीपी के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा में विभिन्न प्रकार के ग्राम पंचायत समावेशी विकास को लेकर आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ग्राम पंचायत के विकास योजना जीपीडीपी क्रियान्वयन योजनाओं का चयन कर पोर्टल पर अपलोड करने का निर्णय लिया गया. साथ ही आरटीपीएस, स्वच्छता, मनरेगा, कृषि, आवास एवं अन्य सभी प्रकार के विकास योजनाओं के क्रियाकलापों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. सभा में पंसस विकास कुमार, उपमुखिया रेणु देवी, वार्ड सदस्य अनिता देवी, पूर्व पंसस अजीत सिंह, सविता महतो, माधव चंद्र महतो समेत पंचायत के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई