जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गंनसा टोला के रानीडीह निवासी लुदाई मार्डी के घर पर बीती रात चोरों ने गेट का कुंडी काटकर अलमारी से रुपयों और गहनों की चोरी कर ली। लुदाई मार्डी ने बताया कि जिस घर में चोरी हुई उस घर में बेटी रहती है जबकि वे लोग पास हिंदुसरे घर में रहते है। बेटी किसी काम से अस्पताल गई हुई हैं। गुरुवार सुबह जब वह घर की साफ सफाई करने गई तो देखा कि दरवाजे में लगी कुंडी काटी गई है। कमरे के अंदर जाने पर पाया कि कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने टीवी उठाकर लेकर जाने का भी प्रयास किया पर ले नहीं पाए। उन्होंने बताया कि अलमारी में रखें सोने चांदी के गहने समेत 15 हजार नकद की चोरी की गई है। चोरी हुए सामानों की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपए है।






