रांची में कबाड़ की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

रांची : राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटा तालाब के पास स्थित एक कबाड़ की दुकान में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

3 मंजिला इमारत भी चपेट में आई

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की तीन मंजिला इमारत को भी नुकसान हुआ। आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों को बचाने के लिए पानी डालने लगे, लेकिन आग तेजी से फैलती रही। आग की वजह से पूरे इलाके में धुआं भर गया और अफरा-तफरी मच गई।

दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया। दमकल कर्मियों के मुताबिक, पूरी तरह से आग बुझाने में अभी और समय लगेगा। वहीं कबाड़ी दुकान के मालिक निजाम का कहना है कि आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला, लेकिन इसमें लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के कारणों की जांच कर रही हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राँची। राजधानी राँची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया।