जदयू नेताओं ने उलीडीह नित्यानंद कॉलोनी में जरूरतमंद लोगो के बीच कंबल का वितरण किया

 

*जदयू नेताओं ने उलीडीह नित्यानंद कॉलोनी में जरूरतमंद लोगो के बीच कंबल का वितरण किया*

 

जमशेदुपर। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं द्वारा उलीडीह स्थित नित्यानंद कॉलोनी में जरूरतमंद महिलाओं व बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण स्थानीय नेता प्रेम सक्सेना की अगुवाई में किया गया. करकराती ठंड और सर्द मौसम को ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के सौजन्य से पश्चिम विधानसभा के विभिन्न इलाकों में निरंतर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज दर्जनों महिलाओं, बुज़ुर्गों व अन्य जरूरतमंदो के बीच निशुल्क कंबल वितरित किया गया.

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू, आकाश शाह, प्रेम सक्सेना, गणेश शर्मा, संतोष भगत, श्रीमन त्रिगुण, प्रदीप महापात्रा, माना महापात्रा, राहुल प्रसाद, अभिजीत सेनापति, योगेंद्र साहू, विवेक सिन्हा, सागर, प्रमोद सिंह मल्लू, मनकेश्वर पांडेय एवं अन्य उपस्थित थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई