मानगो नगर निगम का कचरा भी बारा कॉम्प्लेक्स में गिरेःसरयू राय

मानगो नगर निगम का कचरा भी बारा कॉम्प्लेक्स में गिरेःसरयू राय

टाटा स्टील की सहमति से मरीन ड्राइव के किनारे मानगो का कचरा गिराया जा रहा था

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो के कचरा निस्तारण का एक ही रास्ता है कि जिस तरह जेएनएसी का कचरा टाटा स्टील के बारी कॉम्प्लेक्स में गिराया जा रहा है, उसी प्रकार मानगो नगर निगम का कचरा भी बारा कॉम्प्लेक्स में गिरे.

यहां जारी एक बयान में श्री राय ने कहा कि टाटा स्टील की सहमति से सोनारी मरीन ड्राइव किनारे जेएनएसी और मानगो का कचरा काफ़ी समय से गिराया जा रहा था. इसके पहले दोनों जगहों का कचरा बारा कॉम्प्लेक्स में गिराया जा रहा था. मरीन ड्राइव किनारे टाटा लीज की जिस ज़मीन पर कचरा गिराया जा रहा था, उसकी घेराबंदी करने के लिए ज़िला प्रशासन ने टाटा स्टील से अनापत्ति मांगा. काफ़ी दिनों तक टाटा स्टील ने एनओसी नहीं दिया. बाद में 23.02.2023 को इन्होंने एनओसी दे दिया. इसके बाद भी प्रशासन ने इस भूखंड की घेराबंदी नहीं किया. यह विवरण एनजीटी के समक्ष उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम द्वारा दायर शपथ पत्र में है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।