साहिबगंज में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, फोन आने पर घर से निकला था बाहर

साहिबगंज में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, फोन आने पर घर से निकला था बाहर

साहिबगंज : में आज जीरवा बाड़ी थाना क्षेत्र के पशुपालन कार्यालय के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान नवल कुमार उर्फ बड़कू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नवल को किसी का फोन आया था जिसके बाद वह घर से निकला था। इसी दौरान किसी ने पीछे से उसकी पीठ पर गोली चलाई। गोली शरीस को छेदते हुए आर-पार हो गई। युवक को अस्पताल जे जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक नवल कुमार गुल्ली भट्टा के पांच मोड़वा के पास रहता था। नगर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता और जीरवा बाड़ी थाना प्रभारी पंकज कुमार दुबे मामले की छानबीन में जुट गए हैं। इस घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। नवल के परिजनों ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का 10:30 बजे फोन आया। नवल बोला- मैं थोड़ी देर में आ रहा हूं। उसके बाद वह पैदल ही घर से निकला जिसके बाद उसके पीठ पर गोली चलाई गई। परिजनों ने फिलहाल किसी पर शक जाहिर नहीं किया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।