मंईयां’ के लाभुकों के लिए खुशखबरी, जनवरी में मिलेंगे 5000 रुपये

मंईयां’ के लाभुकों के लिए खुशखबरी, जनवरी में मिलेंगे 5000 रुपये

रांची : मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जनवरी माह यह राशि दो किस्तों में दी जाएगी, यानि कुल 5000 रुपये मिलेंगे। पूरे राज्य में करीब 56 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होगी।

28 दिसंबर को मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के बीच 2,500 रुपये की किस्त जारी करने का कार्यक्रम नामकुम में आयोजित होने वाला था। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राजकीय शोक की घोषणा के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। लेकिन कुछ लाभुकों के खाते में 2500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी थी। बाकी महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर के लिए 6 जनवरी को नामकुम के खोजाटोली में मंईयां सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पोटका समेत पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाने की मांग की, सांसद विद्युत महतो भी रहे मौजूद