पलामू से एक मामले सामने आ रहा है। घटना पाटन प्रखंड के पाटन गांव की है, जहां बदमाशों ने एक आभूषण कारोबारी को अपना निशाना बनाते हुए 9 लाख के गहनों की लूट की है। वारदात के अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना शुक्रवार 27 दिसंबर के दोपहर करीब 2 बजे की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पाटन के रहने वाले कामेश्वर सोनी बाइक से ग्राहक से उधार पैसे लेने जा रहे थे। उसी वक्त रास्ते में बंका नदी पथ पर 2 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोका। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें धक्का दिया, इससे कामेश्वर सड़क किनारे गिर गए। तभी बदमाशों ने गाड़ी की डिक्की खोलकर उसमें रखे 3 किलो चांदी के आभूषण, 100 ग्राम सोने से भरा पैकेट और 4 हजार रुपए नकद लूट लिए और फरार हो गए।






