साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने कई आवेदनों का किया समाधान , कई मामलों का ऑन द सॉफ्ट निराकरण हुआ*,

*साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने कई आवेदनों का किया समाधान , कई मामलों का ऑन द सॉफ्ट निराकरण हुआ*,

*सरायकेला*- समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया ,साप्ताहिक जनता दरबार में जिले की विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं का निराकरण हेतु आए लोगों से क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारीयों को प्राप्त आवेदन का नियम अनुसार यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए ,साथ ही सभी योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया गया।

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले ,अनुकंपा आधारित मामले , गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कमलपुर गांव में डीप बोरिंग लगाने ,कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत सिंदूरपुर गांव में शाखा
में स्नान घाट का निर्माण करने, पॉलिटेक्निकल कॉलेज आदित्यपुर में प्रधानाचार्य के द्वारा छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने ,तथा सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पठान मारा गांव के अनाथ बच्चों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने तथा बेहतर शिक्षा के लिए बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने समेत विभिन्न विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुई । प्राप्त आवेदनों में कई मामलों का ऑन द स्पॉट निराकरण किया गया। तथा अन्य सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई