जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति
उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार ने की अक्षेस के पदाधिकारीयों के संग परिसंपत्तियों का भौतिक निरीक्षण ।
आज दिनांक 24.12.2024 को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधीन अवस्थित परिसंपत्तियों यथा टाउन हॉल , सोन मंडप, यात्री निवास एवं सिधगोड़ा बस डिपो आदि का औचक निरीक्षण उप नगर आयुक्त के द्वारा किया गया । जिस क्रम में टाउन हॉल एवं अन्य परिसंपत्ति के उचित रख रखाव एवं सुव्यवस्थित करने हेतु संबंधित अभियंताओं को निदेश दिया गया । सिधगोड़ा बस डिपो वाहनो को भी मरम्मती एवं दैनिक परिचालन को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया । निरीक्षण के क्रम में विशेष पदाधिकारी, नगर प्रबंधक एवं सहायक / कनीय अभियंता उपस्थित थे ।






