राँची सैनिक रैली में शामिल हुवे पूर्व सैनिक सेवा परिषद पुर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधि, वीर नारियों का हुआ सम्मान
जमशेदपुर- तीनों सेना से सेवानिवृत सैनिकों एवं वीर नारियों को सेना के तरफ से दी जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, डाटा अपडेट, ई सी एच एस कार्ड, स्पर्श से सम्बन्धी शिकायत कैंटीन कार्ड एवं सेना के लगभग सभी रिकॉर्ड के प्रतिनिधि आज राँची स्थित दीपाटोली मैदान में रैली में शामिल होकर शिविर लगाए। जिसमें मुख्यतिथि के रूप में जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल पी एस डॉगर शामिल थे। जबकि पूरा कार्यक्रम जी & बी सब एरिया दानापुर के मेजर जनरल विकास अग्रवाल के अगुवाई में सम्पन्न हुआ। जमशेदपुर स्थित 220 फील्ड रेजिमेंट की तरफ से मेजर अंकित सौरभ, सूबेदार संजय पांडेय एवं हवलदार मनोज कुमार की अगुवाई में चौबीस जवान एवं दो वीर नारी कार्यक्रम में पेटिऑफिसर सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में रैली में शामिल होने के लिये सुबह 7 बजे राँची के लिये प्रस्थान किये। कार्यक्रम की शुरुवात सैनिक वीरों के द्वारा तलवार बाजी भाला लाठी फ़रसा आदि चलाने एवं उससे बचने का करतब, आग का गोला पिरामिड छऊ नृत्य महार रेजिमेंट का पाइपर बैंड एवं पंजाबी भांगड़ा का प्रदर्शन हुआ। जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने अपनें सम्बोधन में कहा कि भारतीय सेना देश में ही नही बल्कि विश्व में अपने सेवानिवृत्त सैनिकों के बेहतर देखभाल के लिये जानी जाती है। बहादुर सैनिकों के साहस बहादुरी एवं बलिदान की वजह से ही आज भी देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। इन सैनिकों का सम्मान एवं हौशला बढ़ाना ही देश की ताक़त बढ़ाने का एक माध्यम है। आज जिन वीर नारियों का सम्मान हुआ उनमें शहीद हवलदार जितेंद्र कुमार की पत्नी दुर्गावती देवी एवं शहीद संजय कुमार की पत्नी सीमा देवी शामिल थीं। सभी सैनिकों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव लिखित रूप से जमा कराए।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुशील कुमार सिंह अशोक श्रीवास्तव जावेद हुसैन शेख अनवर जयराम सिंह भरत पोद्दार आशुतोष सिंह संजय दुबे गणेश राव विद्यानंद गिरी जितेंद्र कुमार अलख सिंह गोविंद राय कन्हैया कुमार शर्मा शशिकांत सिंह आदि शामिल हुए






