टाटा स्टील टीम ने एसपीएसबी फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया

टाटा स्टील टीम ने एसपीएसबी फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया

जमशेदपुर, 20 दिसंबर, 2024: टाटा स्टील टीम ने बर्नपुर में आयोजित स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड (एसपीएसबी) फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेल बोकारो को 5-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

 

फाइनल तक का सफर भी टाटा स्टील के लिए जीत की कहानी से भरा रहा, जहां उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट और दुर्गापुर स्टील प्लांट की टीमों को हराया।

 

फाइनल मैच में रंजीत मार्डी ने हैट्रिक लगाते हुए तीन गोल किए, जबकि राजाराम मार्डी और घनश्याम ने एक-एक गोल दागा। टीम की इस शानदार जीत में कोच योगेश शर्मा और मैनेजर बैजू पंडित की उपस्थिति ने खास योगदान दिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई