झारखंड सरकार के उद्यान विभाग के द्वारा जमशेदपुर नेशनल हॉर्टिकल्चर मिशन के तहत जमशेदपुर से 51 किसानों 11 ब्लॉक से आज ट्रेन के माध्यम से किसानों को उत्तर प्रदेश भेजा गया, जिसमें बागवानी परिभ्रमण के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां यह किसान नई टेक्नोलॉजी सिखने का मौका मिलेगा, जहां किसान जाकर उत्तम क्वालिटी के फल सब्जियां उगाने की तकनीक सीखेंगे और खेतों में जाकर देखेंगे कि किस तरीके से फल और सब्जियां उगाई जाती है कैसी खेती की जाती है। आज जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय से आईटीआर निर्देश के द्वारा हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। सरकार के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि झारखंड के भी किसान उत्तम क्वालिटी के सब्जी और फल उपज अपनी परिवार का भरण पोषण कर सके साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो।






