जमशेदपुर ग्रेजुएट कॉलेज में लड़कियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है अपार आईडी की वजह से अपर आईडी कॉलेज प्रबंधन के तरफ से देना है
जमशेदपुर ग्रेजुएट कॉलेज में जिन छात्रों का अपार आईडी नहीं बना है, उनका रजिस्ट्रेशन फिलहाल रोक दिया गया है। कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य, रीना प्रियदर्शी ने बताया कि जिनका अपार आईडी बना हुआ है, उनका रजिस्ट्रेशन सामान्य रूप से हो रहा है। वहीं, जिनका अपार आईडी नहीं बना, उनके रजिस्ट्रेशन में तकनीकी कारणों से दिक्कत आ रही है।
प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज में इस मुद्दे पर कार्य चल रहा है, और जल्द ही जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है, उन्हें प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। कॉलेज पूरी तरह से तैयार है और छात्रों के रजिस्ट्रेशन को प्राथमिकता दी जा रही है।






