सीएम हेमंत सोरेन को भाजपा नेता दिनेश कुमार ने दी शुभकामनाएं

सीएम हेमंत सोरेन को भाजपा नेता दिनेश कुमार ने दी शुभकामनाएं
जमशेदपुरः झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार ने शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार से कोई नई उम्मीद नहीं है, लेकिन अगर हेमंत सरकार अपने पिछले चुनावी वादों को पूरा कर देती है, तो राज्य की जनता के साथ न्याय होगा. दिनेश कुमार ने मंईयां योजना के तहत महिलाओं को दिसंबर से हर महीने नियमित 2500 बैंक खातों में भेजने और हर साल 5 लाख युवाओं को रोजगार देने के वादों की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि भाजपा समय-समय पर इन मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाती रहेगी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई