Ranchi : खेत में व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

Ranchi रांची : जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित पतराटोली में मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव खेत से बरामद हुआ है. मृतक की पहचान कैलाश ठाकुर के रूप में हुई है. प्रथम दृष्टया से शव को देखकर प्रतीत हो रहा है कि कैलाश की हत्या की गयी है. इधर घटना की सूचना पाकर नगड़ी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुटी हुई है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने मंगलवार की सुबह खेत में कैलाश ठाकुर का शव देखा. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. कैलाश ठाकुर के शरीर पर जख्म के निशान पाये गये हैं. जिसको देखकर आशंका जतायी जा रही है कि उसकी हत्या की गयी है. बताया जा रहा है कि कैलाश ठाकुर रात से ही अपने घर नहीं पहुंचा था. जिसके बाद मंगलवार की सुबह उसका शव बरामद हुआ

Leave a Comment