Jharkhand: बकरी चोरी का आरोप लगा युवक को मार डाला

Jharkhand झारखंड: झारखंड की राजधानी रांची में बकरी चोरी के आरोप में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस को युवक का शव सड़क पर मिला. उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे. एक अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. घटना टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के महिलांग की है. मृतक का नाम अख्तर अंसारी है. पुलिस ने उसका शव शहर के रिंग रोड से बरामद किया है. अख्तर पिठोरिया थाना क्षेत्र के काटमकुली गांव का रहने वाला है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला सामने आया है. घरवालों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित