जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार सदर अस्पताल परिसर में जिला स्तर पर आयोजित हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सम्बन्धी कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला स्तर पर सदर अस्पताल परिसर में इस वर्ष के थीम ‘योगा फोर सेल्फ एंड सोसायटी’ आयोजित किया गया। इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कैसे योग के द्वारा अपने तन-मन को स्वस्थ रखते हुए सुंदर समाज का निर्माण कर सकते हैं।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने संदेश में कहा कि सभी के द्वारा योग के प्रति रुचि लेने और इसका प्रभावी उपयोग करने से इसकी सार्थकता है।साथ ही पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने हेतु जिलेवासियों से अपील की।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि योग हमें निरोग रखने में काफी महत्वपूर्ण है, इस विधा को आज पूरे विश्व ने अपनाया है, आइये हम सभी योग से जुड़ें और अपने परिवारजनों को स्वस्थ रखें।
आयुष की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को योग की बारिकियाँ बतायी गई तथा सभी से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया गया ।






