जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यालयों, शिक्षण/ प्रशिक्षण संस्थान आदि में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर जिलेवासियों से अपने दिनचर्या में योग को शामिल करने की अपील की
21 जून को प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सभी प्रखंड कार्यालय, विद्यालय, आवासीय विद्यालय, प्रशिक्षण संस्थान आदि में योग दिवस मनाया गया।
योग दिवस को लेकर पदाधिकारियों व स्कूली बच्चों में उत्साह देखा गया। योग दिवस के अवसर पर प्रशासन, स्वयंसेवी संगठन, स्कूली बच्चे, समेत विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया।
योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में लोगों ने अर्ध चंद्रासन, भुजंगासन, मार्जरी आसन,पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन, अर्धमत्स्येन्द्रासन, गोमुखासन, पश्चिमोत्तनासन, ब्राह्म मुद्रा, भुजासन समेत अन्य आसानों का अभ्यास किया।
नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ
कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों एवं वयस्कों को मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सभी को शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में मौजूद खासकर युवा वर्ग से नशा से दूर रहने की अपील की गयी।






