मेष राशि
इस राशि के जातकों को छोटे-छोटे अवसरों पर फोकस करने की जरूरत है. बच्चों के करियर से जुड़ा बड़ा फैसला ले सकते हैं. वर्कप्लेस पर सम्मान मिल सकता है. फैमिली के साथ पिकनिक जा सकते हैं.
वृषभ राशि
इस राशि के जातक आज खुद में ही उलझे रहेंगे. अनजान लोगों पर भरोसा न करें. नुकसान हो सकता है. ग्रहस्थ जीवन जी रहे लोगों को खुद से जुड़ी बातें किसी से नहीं बतानी चाहिए. सहकर्मियों के पूर्ण समर्थन से लाभ उठाने का मौका मिल सकता है.
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार है. परिवार का कोई सदस्य मनमानी कर सकता है. आज आप बीमार पड़ सकते हैं. स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम शुरू करें. आज आपका खर्च बढ़ सकता है.
कर्क राशि
इस राशि के जातक आज बेहद खुश रहेंगे. आज आपको धन प्राप्ति हो सकती है. अजनबी पर भरोसा करके कहीं पर पैसा निवेश न करें. आज आपका बिजनेस आइडिया फेल हो सकता है. परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम होने से माहौल खुशनुमा रहेगा.
सिंह राशि
इस राशि के जातक आज नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. बिजनेस में जीत के छोटे-मोटे चांस मिल सकते हैं. वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे. दोस्तों का सहयोग मिलेगा.
कन्या राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. परिवार से कोई निराशाजनक खबर सुनने को मिल सकती है. आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहेंगे. आपको कमाई बढ़ाने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है.
तुला राशि
इस राशि के जातकों को बहुत सोच-समझकर चलने की जरूरत है. नए काम को शुरू करेंगे तो कई दिक्कतों का सामना करना होगा. नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा. उतार-चढ़ाव के बावजूद आप खर्च करने लायक पर्याप्त पैसा कमाने में सक्षम रहेंगे.
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों भरा है. किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है. घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है. किसी को पैसा उधार न दें. वापस मिलने के चांस बहुत कम हैं. जरूरी काम के लिए अनुभवी इंसान की सलाह लें.
धनु राशि
इस राशि के जातक आज नए काम की शुरुआत करें. इन्हें सफलता मिलेगी. आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहद खास है. कंपनी में बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. वर्कप्लेस पर आपकी तारीफ हो सकती है.
मकर राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा. दूसरों के काम पर ज्यादा ध्यान न दें. किसी काम में रुकावट आ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को अपना काम पूरा करने के लिए लोगों से मदद लेनी पड़ सकती है.
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों को आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. किसी काम को लेकर टेंशन में रहेंगे. पारिवारिक विवाद के कारण मन परेशान रहेगा. आज कोई भी बड़ा सौदा न करें. राजनीति से जुड़े लोगों के साथ साजिश हो सकती है.
मीन राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा है. कानूनी मामलों में जीत मिलेगी. व्यापार कर रहे लोगों को दमदार मुनाफा मिल सकता है. आज आपको परिवार से मदद मागनी पड़ सकती है. घर में मागलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है.






