देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का घाटशिला में लोकसभा 2024 का चुनावी सभा को सम्बोधन के बावजूद मुसाबनी प्रखंड में झामुमो ने 28455 वोट लाकर भाजपा 25330 को 3125 वोट से पराजित कर झामुमो अव्वल रहा.
राजा संक्रांति के बाद सभी पंचायत में होगा झामुमो का होगा आभार यात्रा :–विधायक रामदास सोरेन जी
मुसाबनी प्रखंड: झामुमो कार्यालय में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव 2024 का चुनावी परिणाम समीक्षा को लेकर आयोजित प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक रामदास सोरेन जी शामिल हुए।
इस मौके पर लोकप्रिय विधायक रामदास सोरेन जी ने झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा जमशेदपुर लोकसभा चुनाव 2024 का चुनावी परिणाम के मुताबिक मुसाबनी प्रखंड समिति के नेतृत्व में झामुमो के समर्पित कार्यकर्ताओं का कड़ी मेहनत और सक्रियता से लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर मुसाबनी प्रखंड में झामुमो अव्वल रहा है।
विधायक रामदास सोरेन जी ने कहा जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के दौरान देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने घाटशिला में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधन किया।
इसके वावजूद को मुसाबनी प्रखंड में भाजपा को 25330 ही वोट मिला जबकि झामुमो ने 28455 वोट पाकर मुसाबनी प्रखंड में भाजपा को 3125 वोट से पराजित किया।
इसके लिए उन्होंने मूसाबनी प्रखंड कमेटी के सभी पदाधिकारी, सभी वरिष्ठ नेता गण पंचायत कमेटी के पदाधिकारी एवं बूथ कमेटी के सक्रिय नेताओं को चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए सभी को प्रशंसा करते हुए सराहा।
विधायक रामदास सोरेन जी ने प्रखंड कमेटी को निर्देश दिया कि आगामी राजा संक्रांति के बाद सभी पंचायत में आभार यात्रा कार्यक्रम आयोजित करें।
आभार यात्रा के दौरान सभी पंचायत में बुथ कमेटी के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया जाएगा।
आभार यात्रा कार्यक्रम के दौरान सभी पंचायत में लोकप्रिय विधायक रामदास सोरेन भी मौजूद रहेंगे।
इस बैठक में प्रखंड के सबसे अधिक वोट लाने वाले बुथ कमेटी को विधायक रामदास सोरेन ने माला पहनकर सम्मानित किया।
इस बैठक में केंद्रीय सदस्य कान्हु सामांत जिला कोषाध्यक्ष कालीपद गोराई प्रखंड सचिव सोमाय सोरेन झामुमो नेता गौरांग माहली झामुमो नेता राम चंद्र मुरमू ,लोबीन मास्टर, गोरा पूर्ति, राकेश भगत, मनोरंजन महतो बुधन सिंह बांडरा, चंदन माहली विराम मुर्मू, बासु सोरेन, साधु हेंब्रम समेत प्रखंड के सभी पंचायत से झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।






