रांची : एक जून को झारखंड समेत देशभर में लोकसभा का चुनाव संपन्न हो जाएगा.

रांची : एक जून को झारखंड समेत देशभर में लोकसभा का चुनाव संपन्न हो जाएगा. 7वें चरण के मतदान के बाद 4 जून को काउंटिंग होगी. इसके लिए रांची नगर निगम ने भी तैयारी शुरू कर दी है. पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम व काउंटिंग स्थल के आसपास के इलाके में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है. वहीं सफाई के बाद ब्लीचिंग का भी छिड़काव कराया जा रहा है. जिससे कि काउंटिंग के दिन कहीं कोई गंदगी न दिखे. बता दें कि इसके लिए एक टीम गठित की गई है जो लगातार नजर रख रही है. वहीं जवानों के रहने की जगह, उनके कैंप और हर जगह पर सफाई का कार्य जारी है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई