NewDelhi : मॉनसून एक जून को केरल में दस्तक देता है. पांच जून तक पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में पहुंच जाता है. लेकिन दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दो दिन पहले ही केरल पहुंच गया. मौसम विज्ञान विभाग ने औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी है. . IMD के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि सभी स्थितियों के आकलन के बाद आज हमने केरल में मानसून के पहुंचने की घोषणा कर दी . 30 मई को मानसून दक्षिण भारत के केरल, कन्याकुमारी, कोयंबतूर और पूर्वोत्तर भारत में पहुंच गया . मानसून अगले एक हफ्ते में तेलंगाना कर्नाटक और गोवा के इलाकों में दस्तक देगा.






