जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत घाटशिला विधानसभा के दामपाड़ा क्षेत्र अंतर्गत हुरलुंग गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

घाटशिला के दामपाड़ा में समीर मोहंती की लहर

घाटशिला। झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती आज जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत घाटशिला विधानसभा के दामपाड़ा क्षेत्र अंतर्गत हुरलुंग गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।

स्थानीय विधायक रामदास सोरेन के साथ उन्होंने ग्रामीणों के स्थानीय मुद्दों को सुना तथा राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उनमें से अधिकतर परिवार पहले से ही पेंशन, राशन कार्ड एवं राज्य सरकार की अन्य योजनाओं से जुड़े हुए हैं।

समीर मोहंती ने ग्रामीणों से बातचीत के बाद बताया कि उन्हें सभी गांवों में समर्थन मिल रहा है तथा गांवों का माहौल परिवर्तन का स्पष्ट संकेत दे रहा है।

इस अवसर पर कानू सामंत, कल्टू चक्रवर्ती, सत्यजीत, काजल नाथ, जगदीश भक्त, भारत मुर्मू , दसमत सोरेन, सिमंतो पाल, दलित मुर्मू, निमाय कालिंदी, करुणाकर महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज परिवहन विभाग एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के मध्य इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR), जमशेदपुर की स्थापना हेतु आयोजित मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हस्ताक्षर समारोह में हुए सम्मिलित