जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत आज घाटशिला विधानसभा के दामपाड़ा क्षेत्र अंतर्गत हुरलुंग गांव में ग्रामीणों के शानदार स्वागत से मन प्रफ्फुलित हो गया।
माननीय विधायक श्री रामदास सोरेन जी के साथ हमने ग्रामीणों के स्थानीय मुद्दों को सुना तथा राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में उन्हें बताया। यह जान कर खुशी हुई कि उनमें से अधिकतर परिवार पहले से ही पेंशन, राशन कार्ड एवं अन्य योजनाओं से जुड़े हुए हैं।






