जिला समाहरणालय स्थित NIC के सभागार में लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने हेतु

आज जिला समाहरणालय स्थित NIC के सभागार में लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने हेतु आज विधानसभावार EVM-VVPAT, CU,BU का प्रथम Supplementary Randomization किया गया। राष्ट्रीय एवं राज्य से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के रेंडमाईजेशन की सूची तैयार की गई।

रेंडमाइजेशन के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार मीणा,अपर उपायुक्त श्री कमलेश्वर नारायण, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बंधन लॉन्ग, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संजीव कुमार, सहित विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित