गिरिडीह। बेंगाबाद थाना में पदस्थापित ASI परमानंद राम को रिश्वत लेना महंगा पड़ा है. गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने ASI परमानंद राम से घूस के पैसे को वापस कराकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई बेंगाबाद के पुलिस निरीक्षक के जांच प्रतिवेदन पर हुई है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, गिरिडीह रहेगा. जमादार ने मुकदमे में सहयोग एवं गिरफ्तार नहीं करने के एवज में अभियुक्त के पिता से एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी. अभियुक्त के पिता द्वारा औने-पौने दाम में जमीन बिक्री का एग्रीमेंट कर 65 हजार रुपये जमादार को दिया था. शिकायत जब एसपी के पास पहुंची तो उन्होंने मामले की जांच करायी जांच, इसमें जमादार पर लगे आरोप सही पाये गये.






