पश्चिमी सिंहभूम के कोल्हान जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पश्चिमी सिंहभूम के कोल्हान जंगल में सुरक्षा बलों ने बरामद किया भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री। नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए पांच हजार से ज्यादा डेटोनेटर पुलिस के हाथ लगे।

पश्चिमी सिंहभूम के कोल्हान जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टोंटो थानाक्षेत्र के सुदूरवर्ती राजाबासा जंगल से सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। जिसमें नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए पांच हजार से ज्यादा डेटोनेटर पुलिस के हाथ लगे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर टोंटो के राजाबासा जंगल में सीआरपीएफ 60 बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाकर छापेमारी की गई। इस दौरान राजबासा जंगल स्थित पुराने कैम्प के नीचे छिपाकर रखे गये विस्फोटक के बोरे बरामद हुए हैं। जिसमें नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए पांच हजार पीस से ज्यादा डेटोनेटर, बम बनाने के सामान, तार आदि बरामद किए गये हैं। चुनाव से पहले हजारों की तादात में विध्वंसक विस्फोटक सामग्री बरामद होने से पुलिस और सुरक्षा बल काफी सतर्क हो गये हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई