जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी के द्वारा आज पुराना समाहरणालय परिसर अवस्थित सूचना भवन में संचालित मीडिया कोषांग का निरीक्षण किया गया

*चुनाव का पर्व, देश का गर्व*

*लोक सभा आम निर्वाचन ,2024*

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय ,पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा*

सूचना भवन (मीडिया कोषांग)

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी के द्वारा आज पुराना समाहरणालय परिसर अवस्थित सूचना भवन में संचालित मीडिया कोषांग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा कोषांग के कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे कार्यों का जाँच कर उचित दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त के द्वारा MCMC के तहत किए जा रहे मॉनिटरिंग, प्रतिदिन के प्रेस कतरन, सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग, पेड न्यूज के मोनेटरिंग सहित अन्य बिंदुओं की क्रमवार समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत उपायुक्त के द्वारा कार्यालय परिसर का भी भ्रमण किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार मीणा, सहायक समाहर्ता सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्रीमती स्मृति कुमारी, अपर उपायुक्त श्री कमलेश्वर नारायण, नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री ईशा खंडेलवाल सहित कोषांग में प्रतिनियुक्ति प्रभारी पदाधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई