*चुनाव का पर्व, देश का गर्व*
*लोक सभा आम निर्वाचन ,2024*
*जिला निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय ,पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा*
*सूचना भवन (मीडिया कोषांग)*
आज जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में उपायुक्त प्रकोष्ठ मे स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे चर्चा किया गया कि बैंक और कर्मचारी के कुल शास्त्र की संख्या 47 और किसी एजेंसी के माध्यम से नियुक्त गार्ड के पास शास्त्र की संख्या 25 है। उनको शास्त्र जमा करने पर छूट दी गई है। बाकी प्राप्त आवेदनों पर विशेष शाखा के उपाधीक्षक को मंतव्य देने हेतु उपायुक्त के द्वारा निर्देशित किया गया है। साथ ही साथ जिनके द्वारा अभी तक शस्त्र नहीं जमा किया गया है, उन्हें शस्त्र जमा करने हेतु निर्देशित किया गया है। बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर, सहायक समाहर्ता सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्रीमती स्मृति कुमारी,अपर उपायुक्त श्री कमलेश्वर नारायण, पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा श्री देवेंद्र कुमार सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






