जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार के निदेश पर आज विशेष पदाधिकारी श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में नगर प्रबंधक रवि भारती, क्रिस्टीना कश्यप के साथ पर्यवेक्षक के द्वारा सोनारी स्थित रूपनगर, निर्मल नगर, कृष्णा नगर, टिल्लू भट्टा, पंचवटी नगर बस्ती में जहां पर बस्ती वासियों के द्वारा कचरे को खुले में फेंकने का कार्य किया जाता रहा । इस पर रोक लगाते हुए घर-घर कचरा उठाओ वाहन में प्रतिदिन कचरा देने हेतु जागरूक किया गया। बस्ती में घूम घूम कर माइक के द्वारा संबोधित करते हुए सूचना प्रचार प्रसार कर प्रेरित किया तथा कचरा इधर-उधर फेंकने से होने वाले बीमारी एवं प्रदूषण के बारे में बताया इसके उपरांत बस्ती वासियों के द्वारा यह विश्वास दिलाया गया कि सरकार के द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्य में अपना सहयोग देंगे जमशेदपुर अ क्षे स के द्वारा प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 9:00 तक 1 घंटे के लिए बस्ती में घर-घर कचरा उठाव वाहन रहेगा जहां पर स्थानीय बस्ती के लोग उस वाहन में अपना घर से निकलने वाले कचरे को डालेंगे जिसके लिए में प्रति माह मात्र ₹30 शुल्क अदा करेंगे। इसके साथ ही स्थानीय लोगो की समस्याओं को सुना गया नाली की समस्या को जल्द दुरूस्त करने का निदेश पर्यवेक्षक को दिया गया ।






